top of page

WELCOME TO

SUNSHINE 

SHAHEED SMARAK

INTER COLLAGE

b8459787-174a-4b03-8bad-eacfb3b01565.jpg

प्रिय अभिभावक बन्धुओं, छात्रों एवं समस्त सम्मानित क्षेत्रवासियों, परम पूज्य माता स्व श्रीमती कमलेश कुमारी सिंह की प्रेरणा से निर्मित विद्यालय सन शाइन (शहीद स्मारक इण्टर कालेज) की स्थापना 11 जुलाई 2004 मे हुई। यद्यपि देवी स्वरूप माता कैलाश कुमारी सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं। परन्तु श्री चरणों का अपार स्नेह एवं उनकी शिक्षा के प्रति जागरूकता ही पलपल प्रेरणा देती रहती है कि मैं छात्रों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करता रहूं।

b4e11df3-a737-4e24-b5f9-db752a32136a.jpg

माता स्व श्रीमती

कैलाश कुमारी

आदरणीय बड़े मामा स्व श्री अवधेश नारायण सिंह जी के शब्दों में..कर प्रणाम पतिदेव को राम राम कह राम उन्नीस मे सात सन देवि गयी सुरधाम सास ससुर गुरू मातु पितु सुरपुर दे सम्मान दोनो कुल गदगद हृदय शुचि श्रद्धांजलि दान कैलाश कुमारी भगिनी वन सुरपुर मेहमान जीवित सब के हृदय में प्रगट प्रत्यक्ष प्रमाण स्वच्छ शुद्धजीवन सदा कार्य कदम व्यवहार यथा शक्ति सबको दिया लिया नहीं उपकार कहता मात्र न एक मैं सभी रहे जो पास कहा किया कुछ कार्य जो प्रगट यही विश्वास दूध पूत परिवार से रही सदा भरपूर बनी रहेगी याद का नहीं कभी भी दूर मुक्त हुई कृतकृत्य तुम साक्षी प्रभु अखिलेश अश्रु नहीं तब स्नेह का शब्द रूप अवधेश करो बहन स्वीकार अब शुचि श्रद्धांजलि शब्द नत स गर्व परिवार है गिरा हुयी निःशब्द

अवधेश नारायण सिंह

31.05.2007

5939.JPG

डॉ० अरबिन्द सिंह

manager message

मानवीय गुण अनुशासन तथा शिक्षा के अद्भुत विकास के लिए संस्थान मे उचित  शैक्षणिक संसाधन का प्रबंध किया गया है। साथ आवश्यकता के अनुकूल संख्या मे उच्च शिक्षा से सुसज्जित अनुभव एवं कौशल प्रशिक्षण
प्राप्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को नियुक्त किया गया है। इनके कुशल मार्गदर्शन में छात्र एवं छात्राओं को उचित शिक्षा प्रदान करने के लिए उपयुक्त वातावरण की पृष्ठभूमि तैयार कर छात्र एवं छात्राओं के मानसिक स्तर का आंकलन करते हुए उनके विकास का श्रेष्ठतम बिन्दु

पर पहुँचाने हेतु सन शाइन (शहीद स्मारक इंटर कॉलेज मित्तूपुर-आजमगढ़) परिवार अति सूक्ष्म मनोवैज्ञानिक विधि से शिक्षा ज्ञान का प्रकाश पुंज प्रदान करने मे तत्पर है। इसलिए मुझे विश्वास है कि आप ऐसे संस्थान में प्रवेश लेने जा रहे जिसमें उच्चतम शिक्षा एवं उत्तम भविष्य की अपार सम्भावनाएं हैं। अतः मैं विद्यालय प्रांगण में आपके आगमन का स्वागत करता हूं और इस नवीन सत्र में आपके प्रति शुभकामनाएं करता हूं।

SCHOOL GALLERY

0fa4878b-c654-4736-b4d7-e2fc96bf5d35.jpg
1c8cfec6-5cd4-4e93-be2c-32205f38b5c5.jpg
667f22dd-8b59-4666-8f78-cbcfb3d2bccb.jpg
d317a9ab-6a13-4609-947d-dbf51421707b.jpg
5939.JPG

MANAGER

3fd49bf3-f25e-4881-be3a-a8f76f3e69e2.jpg
bottom of page